थरथरी: मेहतरवां गांव से थरथरी पुलिस ने बरामद किया अधजली महिला का शव, पिता ने हत्या कर जलाने का लगाया आरोप
थरथरी थाना क्षेत्र के मेहतरवां गांव में पुलिस ने सोमवार की रात आठ बजे अधजली महिला शव को बरामद किया है। मृतक के पिता ने बेटी को जला कर मारने का आरोप लगाया है। मृतक मेहतरवां निवासी मणिकांत कुमार की 20 वर्षीय पत्नी स्तुति कुमारी है। मृतक की मायके दीपनगर थाना के तुंगी गांव में है। मृतक के पिता ने बताया कि मुझे दूरभाष पर सूचना मिली कि आपकी बेटी को करंट लग गया है।