मटिहानी: मटिहानी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालक और एक युवक की हुई मौत, ग्रामीणों में शोक की लहर
मटिहानी थाना क्षेत्र के दो अलग अलग घटना में एक बालक समेत एक युवक की मौत हो गयी। इस बाबत मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया की चकौर निवासी कृष्ण कुमार साव के पुत्र अश्वत कुमार व रामदिरी नकटी निवासी हरेराम सिंह के पुत्र राजेश कुमार की मौत करंट लगने से हो गयी।