रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने वालों के खिलाफ की कार्रवाई, दो बुलेट बाइक की गई ज़ब्त
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त हो गई है। जिसके चलते पुलिस के द्वारा बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। जिसके चलते पुलिस के द्वारा बाइक से पटाखा छोड़ने वाली दो बुलेट बाइक को सीज कर दिया गया है। इसके साथ ही सत्यापन नहीं मिलने पर 8500 का मकान मालिकों का नगद चालान भी किया गया है।