बीसलपुर: बीसलपुर क्षेत्र में बाढ़ से कटी सड़क का विधायक ने अधिकारियों के साथ लिया जायजा
क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ से ग्राम रम्पुरा नगरिया से बरेली की ओर जाने वाला मार्ग बीच में कई मीटर पानी के तेज बहाव से कट जाने के कारण लगभग डेढ़ दर्जन ग्रामों का संपर्क तहसील से अभी भी टूटे हुए हैं। शनिवार को विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर बाढ़ से कटी सड़क का निरीक्षण किया