पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सांगबार गांव में खाना बनाने के क्रम में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती किया गया है। उसके शरीर के बीच का हिस्सा जला है। महिला की पहचान 19 वर्षीया मालती कुमारी पति निर्जल राम के रूप में हुई है।