निवाई: गांव झिलाय में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शाही लवाजमे के साथ निकली विशाल कलश यात्रा
Niwai, Tonk | Jul 4, 2025 संत श्री दादू दयाल गौशाला आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव 11 कुंडली दादू सुरभि महायज्ञ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली गई। झिलाय गांव की बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा को नरेना पिटाधीश्वर ओमप्रकाश दास, संत प्रकाश दास महाराज वी दयाल दास महाराज ने ने रवाना की।