जसवंतनगर: जसवंतनगर हाइवे चौराहे पर पुलिस ने सख्त वाहन चेकिंग से कसता शिकंजा, ढाई लाख के चालान कर दो डीसीएम वाहन किए सीज
जसवंतनगर में सड़क दुर्घटनाओं को शून्य करने के लक्ष्य के साथ पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए ढाई लाख रुपये से अधिक के चालान काटे गए। विपरीत दिशा में चल रही दो डीसीएम वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया। मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई।