अम्बाला: कोर्ट के नजदीक स्थित घर से चोर ने दिनदहाड़े ₹30000 नकद व सोने-चांदी के जेवरात किये चोरी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Ambala, Ambala | Mar 23, 2024 अंबाला शहर में कोर्ट के नजदीक स्थित घर से चोर ने दिनदहाड़े ₹30000 नकद व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये। घर मालिक राम कुमार ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गया था और उसकी छोटी बेटी घर पर अकेली थी। चोर ने उसे डरा धमकाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।