लहरपुर: लहरपुर क्षेत्र के ग्राम केशरी गंज में लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान
भीषण लगे जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई जो केशरी गंज के बाईपास कच्चे मार्ग से निकल गई। दिलचस्प बात यह है कि केसरीगंज तिराहे पर ही पुलिस चौकी स्थापित है लेकिन लंबे समय तक लगे जाम के बाद भी पुलिस के द्वारा जाम को खुलवाने का कोई भी प्रयास नहीं किया गया, जाम में फंसे वाहन चालकों व स्थानीय जागरूक नगरिकों ने प्रयास करके जाम को खुलवाया।