प्रयागराज: बीएसएनल ऑफिस के बैकयार्ड में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
मामला प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित बीएसएनएल ऑफिस के बैकयार्ड का है,जहां पर आज मंगलवार को दोपहर करीब 3:00 बजे के आसपास कूड़े करकट व झाड़ियां में अज्ञात कारणों से आग लग गई, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया है,मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक ऑफिस में आग बुझाने के उपकरण नहीं लगाए गए हैं,इसके लिए पूर्व में ही नोटिस दी जा चुकी है।