रामपुर: मुबाना गांव के ईंट भट्टा पर काम कर रहे मजदूर की दीवार में दबने से दर्दनाक मौत, मृतक मजदूर के घर में मचा कोहराम
Rampur, Rampur | May 25, 2025 मुबाना गांव के ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूर की दीवार के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक के घर में कोहराम मचा है।घटना रविवार की सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के फौरन बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने मलवे से मृतक का शव बाहर निकाला है। मौके पर टांडा पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं।