लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-5 में नगर परिषद द्वारा करीब आठ लाख रुपये की लागत से बना नाला मात्र 25 दिनों में क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रैक्टर का चक्का चढ़ने से नाला टूट गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। नागरिकों ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट बताते हुए जांच की मांग की है, जबकि नगर परिषद के जेईई से संपर्क नहीं हो सका।