चूरू: एसडीएम बिजेंद्र सिंह ने गांव बूंटिया में आयोजित चौपाल में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
Churu, Churu | Aug 29, 2024 ग्रामीणों ने राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति, शिक्षा, रेलवे, डीएसओ, पशुपालन एवं अन्य विभिन्न विभागों व सेवाओं से संबंधित विषयों पर अपने परिवाद पेश किए। एसडीएम ने सभी शिकायतों को तसल्लीपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से कहा कि चौपाल में आई समस्याओं का तत्काल निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान करें।