महोबा जनपद के कोतवाली चरखारी के सूपा गांव निवासी बालकिशन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की रात वह अपने माता-पिता व भाई के साथ घर के बाहर लेटा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गांव का सच्चू, मंगल, आशीष और चितहरी निवासी महेश लाठी-डंडे लेकर आए और बंटवारे के विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने हमला कर दिया। इससे चारों लोग घायल हो गए।