मांगरोल नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा करते हुए रामगढ़ माता जी के दर्शन के लिए रवाना हुए। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार पैदल यात्री गाजे-बाजे के साथ माता रानी के जयकारे लगाते हुए माता के दरबार में गए। जिससे पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया। श्रद्धालुओं ने रामगढ़ माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।