भिवानी: तोशाम रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर हालत, हादसे को दे रही है न्योता
तोशाम रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर हालत स्थानीय व्यापारियों और आम जनता के लिए लगातार चिंता का विषय बनी हुई है, लेकिन पीडब्लूडी (बीएंडआर) विभाग के अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर आंखें मूंदे हुए हैं। बार-बार शिकायतें और संज्ञान देने के बावजूद, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना होने का अंदेशा बना हुआ है।