खानपुर थाना पुलिस ने निर्मल रेजिडेंसी के पास से टायर चोरी के मामले में पांच आरोपी बबलू सेन, लोकेश पांचाल, चौथमल, पप्पू खान व अकबर खान को झालावाड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 पुराने टायर बरामद किए साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक ऑटो वाहन भी जप्त किया। खानपुर थाना पुलिस ने आज शुक्रवार को दोपहर 3 के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए बताया। पुलिस जाप्ता मौजूद रहा ।