कैराना: कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Kairana, Shamli | Mar 31, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी उवैस बाइक से उन क्षेत्र में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि वहां उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में उवैस गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।