रविवार को हुए T 20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीत दर्ज करने पर क्रिकेट प्रीमियर ने जमकर जश्न मनाया। रविवार रात साढ़े 10 बजे के लगभग नया हरसूद के घोषी मोहल्ला चौराहे पर क्रिकेट प्रेमियों का जश्न मनाने का दौर प्रारंभ हो गया था। घोषी मोहल्ला चौराहे पर क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की तथा विजयी जुलूस निकाला।