नौरोजाबाद: देवगवां खुर्द में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में केस दर्ज
नौरोजाबाद थानान्तर्गत देवगवां खुर्द निवासी माया को दहेज की मांग को लेकर शारिरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। उक्त मामले में माया की शिकायत पर आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ 498ए,294,323,3,4 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है।विवेचना जारी है।