बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मार कर मौत की घाट उतार दिया। पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।