देहरादून: राज्यपाल रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में आयोजित 3 दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
राज्यपाल रि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 (पुष्प प्रदर्शनी) का शुभारंभ किया। पहले दिन दोपहर एक से शाम छह बजे और आठ व नौ मार्च को सुबह नौ से शाम छह बजे तक जनसामान्य को राजभवन में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।