धनबाद के अरिका मेरिवर्ल्ड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने ईसरी बाजार बस स्टैंड के निकट बजरंगबली मंदिर पास बुधवार को निःशुल्क जाँच शिविर लगाया।जानकारी अपराह्न करीब 5 बजे दी। शिविर का उद्घाटन बीजेपी कार्यसमिति सदस्य प्रशांत जायसवाल, आजसू पार्टी की डुमरी प्रभारी यशोदा देवी, मुखिया अजीत कुमार आदि ने किया। शिविर में स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई।