समस्तीपुर: सदर अस्पताल के इमरजेंसी में सड़क दुर्घटना में जख्मी मरीज की मौत, परिजनों ने जमकर हंगामा किया, कई थानों की पुलिस पहुंची
समस्तीपुर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी में सोमवार सुबह 9:00 ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग जख्मी। इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर किया बवाल। सूचना पर कई थाने की पुलिस पहुंची। मृतक खानपुर थाना के नथुद्वार के रामबली पासवान के रूप में की गई।