कामां: जुरहरा में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, 1 करोड़ 8 लाख का मिल्क पाउडर गायब, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
कामां के सबलाना गांव के ट्रक ड्राइवर को 1करोड़ 8 लाख रुपये कीमत के मिल्क पाउडर चोरी करने के मामले में जुरहरा पुनाहना पुलिया के पास से पकड़कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर मेवात क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। अलवर के लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी नेकीराम चौधरी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। रविवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।