मऊ: मऊ कस्बे में 40 वर्षीय किसान ने 60 वर्षीया महिला से की शादी, 15 दिन बाद महिला लाखों के जेवरात और नगदी लेकर हुई रफूचक्कर
Mau, Chitrakoot | Mar 31, 2026 कस्बा मऊ में 40 वर्षीय किसान मुन्नीलाल पुत्र बोड़ी ने 60 वर्षीया महिला से शादी कर ली।और 15 दिन बाद महिला मुन्नीलाल के घर से सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर रफू चक्कर हो गई। वहीं आज मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे थाना प्रभारी मऊ से दूरभाष पर जानकारी ली गई ,तो उन्होंने बताया कि अभी पीड़ित द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।