समस्तीपुर: स्टेशन के पास सुरक्षा घेरे में जमीन के नापी को लेकर होटल संचालिका ने आपत्ति दर्ज कराई, लिखित आवेदन दिया
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास शनिवार को 1:00 बजे एक जमीन का सुरक्षा घेरे में नापी कराया जा रहा था। होटल संचालिका के पुत्र वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि साढ़े 10 धुर जमीन वें रजिस्ट्री करवाए हुए हैं। उनके जमीन का भी नापी कराया जा रहा था। उनकी मां आशा देवी ने सरकारी अमीन को लिखित आवेदन देकर आपत्ति दर्ज कराई है।