गुनौर: जिला पंचायत पन्ना में आयोजित हुआ सरपंचों का प्रशिक्षण
Gunnor, Panna | Aug 18, 2024 पंचायती राज व्यवस्था अंतर्गत जिला पंचायत कार्यालय पन्ना में जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग, महिला सरपंचो एवं अन्य इच्छुक सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें सरपंचों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के 104 ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित हुए।