मथुरा: गोस्वामी समाज की महिलाओं ने खोला मोर्चा, महिलाओं पर दर्ज FIR से गरमाया माहौल, विभीषण और कुलटा शब्दों का हुआ इस्तेमाल
बाके बिहारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर सेवायतों के बीच छिड़ा गतिरोध अब मुकदमों और कोतवाली तक जा पहुँचा है।हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने गोस्वामी समाज की ही महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज कराई है, जिसके बाद वृंदावन की गलियों में आक्रोश फूट पड़ा है महिलाओं ने मंदिर के गेट पर प्रदर्शन कर दिनेश गोस्वामी पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं