कांके: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित पतरा टोली में जमीन विवाद को लेकर हंगामा, स्थानीय लोगों ने एक को पकड़ा
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2024 रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित पतरा टोली में जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जमीन की मापी करने आये थे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। और जमीन मापी करने आये लोगों को खदेड़ दिया। इस दौरान जमीन मापी करने आए एक को पकड़ लिया जिसे पुलिस के हवाले करने की बात कह रहे हैं।