कांके: रांची के पुराना जेल स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय में राज्यपाल और सीएम ने दी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजल
Kanke, Ranchi | Jun 9, 2024 झारखंड के धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का आज शहादत दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन और सीएम चंपाई सोरेन ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल और सी एम चंपाई सोरेन बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुंचे। जहां उन्होंने पुराना जेल के कमरा नंबर 4 उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की।