झांसी: झांसी मंडलायुक्त की अनूठी पहल, अब ब्लड बैंकों में उपलब्ध ब्लड की जानकारी पोर्टल पर होगी सार्वजनिक
Jhansi, Jhansi | Nov 21, 2024 मण्डलायुक्त ने कहा कि झांसी मंडल की सभी ब्लड बैंकों में उपलब्ध ब्लड कंपोनेंट की जानकारी सार्वजनिक करने के लिए नगर निगम, स्मार्ट सिटी झाँसी के सहयोग से एक पोर्टल व एप विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से हर नागरिक को किसी भी ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड के स्टॉक की जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें जगह-जगह नहीं भटकना पड़ेगा।