बीना: मिशन कंपाउंड में जमीन के अवैध विक्रय को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों ने तहसील में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
Bina, Sagar | Feb 16, 2024 राजीव गांधी वार्ड स्थित मिशन कंपाउंड में ईसाई समुदाय के लोग निवास करते हैं। ईसाई समुदाय के लोगों के अनुसार मिशन कंपाउंड में जमीन का विक्रय अवैध रूप से किया गया है जो पूर्णता गलत है, जिसको लेकर आज बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम के नाम तहसीलदार सुनील शर्मा को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है