भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों ने सीतापुर के विकासखंड रामपुर मथुरा में खंड विकास अधिकारी को ग्रामीण समस्याओं से संबंधित पाँच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें विभिन्न गांवों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन में मुख्य रूप से खराब हैंडपंप, आवास योजना के लाभ से वंचित ग्रामीण, स्वीकृत आवास रद्द होने और विधवा पेंशन आदि।