एस आई आर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने परिवार के साथ-साथ अन्य परिवारों के भी फॉर्म को भरवा कर जमा करने में सहयोग करें। यह बातें भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा यमुना पार जिले की महामंत्री संतरा देवी बिंद ने विकासखंड कोरांव के खजुरी ग्राम पंचायत में शिखर आजीविका महिला संकुल संघ की बैठक को संबोधित कर कही।