फुलवारी: खेमनीचक से महीनों से लापता युवक का अभी तक नही चला कुछ पता,पटना पुलिस ने सोशल मीडिया पर युवक का फोटो आज किया जारी
Phulwari, Patna | Aug 13, 2024 रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक से 2 जुलाई 2024 को अंशु कुमार नामक युवक सुबह में अपना घर से निकलता है और अभी तक घर नहीं लौटता है इसके बाद लापता युवक के चिंतित परिवार 4 जुलाई को रामकृष्णा नगर थाना में आवेदन देकर युवक की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाते हैं. बता दे कि युवक का नाम अंशु कुमार है जिसके पिता का नाम अरविंद साव है जो की खेमनीचक का रहने वाला है.