गंगापुर: उघाडमल बालाजी के पास पिस्टल की नोक पर रेलवे कर्मचारी से बदमाशों ने की लूट, मोटरसाइकिल, पर्स सहित सामान लेकर फरार
गंगापुर सिटी के पास लालपुर उमरी रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर वापस लौट रहे एक पॉइंट्स मैन को सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी मेगा हाईवे पर उघाडमल बालाजी के पास दो बाइक सवार कुछ बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने पॉइंटस मेंन से पिस्तौल की नोक पर मोटरसाइकिल, हेलमेट, पर्स व जरूरी कागजात आदि सामान लूट कर ले गए।