पटना ग्रामीण: पटना स्थित अपने आवास पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा, स्वार्थ के लिए बना है इंडिया गठबंधन
बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने शनिवार को पटना स्थित अपने आवास पर इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला है। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए गठबंधन विकास के लिए बना है जबकि इंडिया गठबंधन स्वार्थ के लिए बना है। उसमें सभी दलों के अपने-अपने एजेंडे हैं।