बिजौलिया कस्बे में शीतला अष्टमी का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया। सूरजपोल स्थित बोदरी माता मंदिर और तेली मोहल्ला के शीतला माता मंदिर में रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और सुबह तक दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं। परंपरा के अनुसार सप्तमी को बनाए गए ठंडे व्यंजनों का बुधवार को माता को भोग लगाया गया।