पथरगामा: पथरगामा मुख्य चौक पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से लगा लंबा जाम
पथरगामा मुख्य चौक पर रविवार को 9:00 बजे दिन में अव्यवस्थित तरीके से वहान सड़क के बीच में खड़ा किए जाने के चलते जाम की स्थिति बनी रही। जाम होने से आम लोगों एवं दुकानदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर नियम के विरुद्ध वाहन खड़ा करने के चलते जाम की स्थिति रहती है।