बरही: करियातपुर पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन, उमड़ी भारी भीड़
बरही प्रखंड के करियातपुर पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति देखी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, कार्यपालक दंडाधिकारी दीपा खलखो, सीओ रामनारायण खलखो और करियातपुर मुखिया मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुए l