बैतूल: बरसाली में नदी पर पुल निर्माण करने की मांग का मामला गरमाया। प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई बहस।
Betul, Betul | May 4, 2024 बैतूल ब्लाक के बरसाली पंचायत के ग्रामीणों द्वारा नदी पर पुल निर्माण नही किए जाने को लेकर मतदान नही करने की बात कही थी।इस मामले को लेकर आज शनिवार प्रशासन की ओर से तहसीलदार और पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से बात की।ग्रामीणों ने अधिकारियों को बतलाया की वर्षो से पुल की मांग की जा रही है लेकिन निर्माण कार्य नही किया जा रहा है।