दरभंगा: 16 फरवरी के आम हड़ताल को लेकर माले से संबद्ध जनसंगठनों की बैठक आज शनिवार को पोलो मैदान में संपन्न हुई ।
संयुक्त ट्रेड यूनियनों के 16 फरवरी के अखिल भारतीय आम हड़ताल और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 फरवरी को ही घोषित ग्रामीण भारत बंद की तैयारी को लेकर भाकपा(माले) से संबद्ध जन संगठनों किसान महासभा, खेग्रामस, एक्टू और निर्माण मजदूर यूनियन की संयुक्त बैठक पोलो मैदान के प्रांगण में आयोजित हुआ।