झांसी: कानपुर रेलवे लाइन किनारे दोनों पैर कटे युवक का शव मिला, पहचान नहीं हो सकी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2026 झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के कानपुर रेलवे लाइन किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के दोनों पैर कटे होने से घटना संदिग्ध लग रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक युवक की शिनाख्त कराई, लेकिन मृतक की कोई पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार को PM को भेजा।