शाहजहांपुर: राज्यसभा में गूंजी शाहजहांपुर के जिला अस्पताल की मांग, सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने उठाया मुद्दा
शाहजहांपुर। जनपद में जिला अस्पताल को पुनः स्थापित किए जाने का मुद्दा राज्यसभा में जोरदार ढंग से उठाया गया। शाहजहांपुर निवास उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने शून्यकाल के दौरान कहा कि जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की ओपीडी संचालित होने से आम मरीजों को समुचित व निशुल्क इलाज नहीं मिल पा रहा है।