पीलीबंगा: चक 29 एसटीजी के एक घर से दो नग बकरा व एक बकरी हुई चोरी, पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के चक 29 एसटीजी के एक घर से दो नग बकरा व एक बकरी चोरी कर ले जाने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में मुकदमा हुआ है। पुलिस ने आज मंगलवार को जानकारी देती है बताया कि असलम खान निवासि चक 29 एसटीजी ने आरोप लगाया कि अज्ञात आरोपी परिवादी के घर से दो नग बकरा व एक बकरी चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।