समीपस्थ ग्राम लालखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला खण्ड स्तरीय पथ संचलन , जिसमें ग्राम के नवयुवकों ने बड़े ही जोश के साथ अनुशासन में निकाला पथ संचलन। ग्राम के विभिन्न मार्गों से निकलने वाले पथ संचलन पर ग्रामीणों ने की पुष्प वर्षा। एकल गीत के पश्चात अमृत वचन हुआ संचलन से पूर्व हुए बौद्धिक में प्रवक्ता ने भारत को परमवैभव की ओर अग्रेसर बताया।