मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने गुरुवार को झंझारपुर सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय एवं झंझारपुर आरएस थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने झंझारपुर आरएस स्थान पर मीडिया को बताया कि झंझारपुर के चर्चित अभिरंजन हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए एक नई टीम का गठन किया जा रहा है।