झालरापाटन: झालरापाटन मंडी से गायब दान किया अनाज, ब्लैकलिस्टेड आढ़तिए ने बेचा माल, विरोध के बाद लौटाए 21 हजार रुपए
झालरापाटन कृषि उपज मंडी में मंदिर के दान का अनाज गायब होने से शुक्रवार हंगामा मच गया। धनोदी के मंदिर में देवनारायण जयंती पर चढ़ावे में करीब 10-11 क्विंटल अनाज मिला था। जिसे गांव का देवीलाल बेचने मंडी लाया था। देवीलाल एंट्री पर्ची कटवाकर माल मंडी परिसर में रखकर खाना खाने के लिए चला गया। लेकिन लौटने पर माल गायब मिला। ग्रामीणों ने दोपहर 3 बजे हंगामा कर दिया।