पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड में ट्रायल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कसरावद ब्लॉक की टीम के चयन के लिए ओपन ट्रायल आयोजित होगा। बुधवार 4 बजे जानकारी के अनुसार जिले में कबड्डी (बालक वर्ग) और खो-खो (बालिका वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित होना है।